महोबा, जनवरी 28 -- महोबा, संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर वीर भूमि के हवेली दरवाजा में तिरंगा फहराकर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के 16 गुमनाम क्रांतिकारियों को नमन किया गया। सोमवार को हवेली दरवाजा में बुंदेली समाज के द्वारा स्वाधीनता संग्राम के अमर सपूतों को नमन किया गया। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि 1857 की क्रांति में वीर भूमि के अमर सपूतों ने देश की आजादी के लिए बिगुल फूंका था। मगर हवेली दरवाजा शहीद स्थल वर्षों से उपेक्षित है। इस बलिदान स्थल को अतिक्रमण से बचाने के कार्य होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आधे से अधिक भूभाग में अतिक्रमण हो गया है। अगर इस ओर ध्यान न दिया गया तो यह इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएगा। सभासद प्रेम साहू ने कहा कि मैदान में लगने वाला मेला भी बंद हो गया है। डॉ. अजय बरसैंया ने कहा कि बलिदान स्थल पर लोग कचरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.