तिरंगा देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: सीएमडी
धनबाद, अगस्त 13 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में बुधवार को सीएमडी मनोज अग्रवाल की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों व बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड एवं महिला कल्याण समिति की प्रतिनिधि मौजूद रहीं। सीएमडी ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसकी गरिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता कर तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- बीसीएल में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.