तिरंगा देश की आन बान शान का प्रतीक : डॉ.अजय सिंह
जौनपुर, अगस्त 5 -- जौनपुर, संवाददाता। भाजपा मछलीशहर की ओर से सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें 10 से 14 अगस्त तक चलने वाले अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह तथा मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री संतोष सिंह पटेल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: गांव-गांव, गली-गली होगा हर घर घर तिरंगा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.