तिरंगा थीम पर सजेंगे शहर के बाजार, चौराहे व पार्क
कानपुर, अगस्त 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के सभी प्रमुख बाजारों, चौराहों और पार्कों को तिरंगा थीम के तहत सजाया जाएगा। चिह्नित स्थलों पर आईटीबीपी का बैंड प्रस्तुति देगा। फूलबाग और बिठूर में तिरंगा कॉन्सर्ट और मोतीझील में तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा, रंगोली और तिरंगा प्रेरित कलाकृतियों के माध्यम से शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सजाया जाएगा। यह निर्देश जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दिया।सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए व्यापारिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा डीएम ने व्यापारिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.