हवेली खड़गपुर, अगस्त 14 -- Samrat Choudhary Tiranga yatra: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तिरंगा यात्रा के ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार को हवेली खड़गपुर स्थित आरएसके उच्च विद्यालय पहुंचे। आरएसके स्थित मैदान पर निर्धारित समय से लगभग 40 मिनट विलंब से उनका हेलीकॉप्टर लैंड किया। सीएम के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद एनडीए कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके, फूलमाला देकर उनका स्वागत, अभिनंदन किया। उसके बाद सीएम सम्राट तिरंगा यात्रा में शामिल होने आंबेडकर चौक पहुंचने के पूर्व नंदलाल बोस चौक स्थित कला गुरु नंदलाल बोस और आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा भाव से नमन किया। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों के बीच निकली तिरंगा यात्रा की शुरुआत आंबेडकर चौक से हुआ। अपने हाथ...