कन्नौज, मई 3 -- नगर के मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से लगे पोल और लाइनों को सडक़ के किनारे शिफ्ट किया जाएगा। इस कार्य के लिए पालिका ने बिजली विभाग के खाते में 37 लाख रुपये का बजट ट्रांसफर कर दिया है। इसके बाद बाजार की सडक़ का चौड़ीकरण कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि बाजार में मुख्य मार्ग का निर्माण नगर पालिका बोर्ड की प्राथमिकता में शामिल है। निर्माण से पहले सडक़ के किनारे लगे पोल व लाइनों को व्यवस्थिति कराया जाएगा। मुख्य मार्ग पर बने घरों व दुकानों से चार फुट की दूरी पर पोल लगवाकर केबिल बिछाई जाएगी। सडक़ के किनारे लगे ट्रांसफार्मरों को भी व्यवस्थित ढंग से लगवाया जाएगा। इस कार्य के लिए बिजली विभाग ने 36,89,269 लाख रुपये का बजट मांगा था। इसे विद्युत विभाग के खाते में जमा करा दिया गया है। उन्होने बताया कि रात के समय बिजली जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.