मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गणतंत्र दिवस को लेकर बाजार तिरंगा से सज चुका है। गली मोहल्ले से लेकर खादी मॉल तक तिरंगे की खरीदारी करने लोग पहुंच रहे हैं। इसबार मिठनपुरा के पी एंड टी चौक स्थित खादी मॉल में कर्नाटक से आईएसआई मार्का युक्त तिरंगा लाया गया है। यहां कार फ्लैग से लेकर 54 वर्ग फीट तक का खादी तिरंगा उपलब्ध है। जिला खादी ग्रामोद्योग प्रभारी रिजवान अहमद ने बताया कि कर्नाटक में बने खादी का तिरंगा झंडा बिक्री के लिए लगाया गया है। यह झंडा आईएसआई मार्का वाला है, जिसे भारत सरकार ने मान्यता दी है। मॉल में खरीदार बड़ी संख्या में झंडा के लिए पहुंच रहे हैं। यहां सभी आकार का झंडा उपलब्ध है। इधर, खादी भंडार स्थित खादी ग्रामोद्योग ने भी 10 लाख से अधिक तिरंगा, झंडे की सूतली, टोपी और कुर्ता तैयार किया है। कल्याणी, सरैयागंज टा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.