गोरखपुर, जनवरी 7 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के सहुआकोल निवासी दिव्यांग मानवेन्द्र गुप्ता असवनपार तिरंगा चौक पर गुमटी लगाकर जीविकोपार्जन करता है। मंगलवार रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद बुधवार सुबह पहुंचा तो गुमटी की कुंडी टूटी मिली। चोर 10 से 12 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने गगहा पुलिस को सूचना दी है। घटना चौकी से महज 500 मीटर दूर हुई है, जहां कागजों में रात्रि पुलिस पिकेट लगती है। इसके बावजूद चोरी होने से रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.