तिरंगा चौक से शराब की दुकानों को हटाने की मांग
रुद्रपुर, जून 18 -- सितारगंज। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तिरंगा चौक से शराब की दुकानों का संचालन बंद करने की मांग की है। ज्ञापन में तिरंगा चौराहे की गरिमा एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को ध्यान में रखते हुए शराब की दुकानों को तत्काल वहां से हटाने की की मांग की गई है। शराब की दुकानों के कारण जहां यातायात बाधित होता है, वहीं आसपास स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने इन दुकानों को आबादी एवं शैक्षणिक संस्थानों से दूर स्थानांतरित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- तिरंगा चौक से शराब की दुकानों को हटाने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.