अररिया, अगस्त 12 -- अररिया,निज संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौ अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत जिला मुख्यालय में भाजपा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्राम रक्षा दल के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत भाजपा जिला कार्यालय से हुई। इसके बाद यात्रा आश्रम चौक, पचकौड़ी चौक, काली मंदिर चौक, सुभाष चौक, चांदनी चौक होते हुए खेल भवन पहुंचकर संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Araria News: जीविका समूहों ने निकाली तिरंगा यात्रा, विद्यालयों में भी हुए कार्यक्रम पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने ...