तिरंगा उत्सव में छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश
भागलपुर, अगस्त 15 -- भागलपुर। मिरजानहाट स्थित बिहारी कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी के नेतृत्व में शुक्रवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर तिरंगा उत्सव मनाया गया। विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान और वंदे मातरम का गायन किया गया। इस दौरान छात्राओं के बीच देशभक्ति पर आधारित चित्रकला, रंगोली, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक आशीष कुमार, पुष्पा कुमारी, टुन्नी कुमारी, अर्पिता राज, पिंकी कुमारी, चिरंजीवी राज, नौशाद आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया विश्वविद्यालय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.