तिरंगा अभियान चलाकर लोगों को दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश
खगडि़या, अगस्त 11 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के मानसी बीडीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय मानसी में नगर पंचायत मानसी के कार्यालय होते हुए पटेल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें कार्यालय के विभिन्न पदाधिकारी गण उपस्थित जनप्रतिनिधि गण समाजसेवी और सभी प्रखंडस्तरीय कर्मी उपस्थित थे। डीएम के निर्देशानुसार 9 अगस्त से लगातार 14 अगस्त तक विभिन्न विभागों द्वारा तिरंगा अभियान चलाया जाना है, ताकि जन-जन को राष्ट्र प्रेम का संदेश देना है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रखंड कार्यालय मानसी से यह यात्रा निकाली गई। आगामी 12 अगस्त को झंडा दिवस है इस कार्यक्रम से लोगों में तिरंगे के प्रति समर्पण का भाव बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर बैठक इस दिन बड़े पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.