जौनपुर, अगस्त 8 -- मछलीशहर। भाजपा मंडल मछलीशहर की बैठक शुक्रवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं और अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा बताई गई। मुख्य वक्ता जिला महामंत्री डॉ.अभिषेक रावत ने कार्यकर्ताओं को अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और अपने मकान पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए लोगों से आग्रह करें। उन्होंने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- 13 को गांधी पार्क से निकलेगी भाजपा की तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- जिले में हर घर लहर...