बांदा, जनवरी 28 -- बांदा। संवाददाता विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति व गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगामय केन जल महाआरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि आरती में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा थामकर केन मां की आरती की। जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि महाआरती देश के वीर शहीदों के लिए समर्पित की गई है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, वीर शहीद अमर रहे और केन मईया की जय के जयकारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष रोहित निषाद आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.