तिरंगा: संग्रहालय में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया
लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ। चिड़ियाघर के राज्य संग्रहालय में संस्कृति विभाग की ओर से शुक्रवार को चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता के साथ मानव शृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की स्वतंत्रता के मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। कार्यक्रम में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के कुल 102 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। राज्य संग्रहालय के निदेशक विनय सिंह ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और उनमें राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सार्थक प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.