नैनीताल, जुलाई 30 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। तिमूर मिशन के तहत रामगढ़ और धारी में पांच हजार पौधे रोपित किए गए। पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौंधो के महत्व को ध्यान में रखते हुए तिमूर, गुड़हल, करकड़सिंगी (कर्कटशृंगी) और गिलोय के पौधों का रोपण किया गया।धारी क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भालूगाड़ जलप्रपात क्षेत्र परिसर में एक दिवसीय जागरूकता सह पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान क्षेत्र की 3 वन पंचायत बुरांशी, गजार, चौखुटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समिति के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान किया। मुख्य अतिथि रुद्रपुर डाबर कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार यादव ने ग्रामीणों को औषधीय पौधों की पहचान, उनकी सही देखभाल और वैज्ञानिक रोपण तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। यह भी प...