तिमाही में 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने जून में समाप्त हुए तीन माह में 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी। इन मामलों कुल 5,517.66 करोड़ रुपये की रकम शामिल थी। न्यायाधिकरण ने एक रिपोर्ट में कहा कि यह दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता, 2016 (आईबीसी) के लागू होने के बाद से यह पहली बार है जब किसी तिमाही में इतनी संख्या में समाधान योजनाओं को मंजूरी दी गई है। आईबीसी दबाव वाली संपत्ति के लिए समय-सीमा के भीतर और बाजार से जुड़े समाधान की व्यवस्था करता है। न्यायाधिकरण ने इस साल 30 जून तक 1,628 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी है। इन मामलों में कुल मंजूर मूल्य 4.78 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.