तिमंजिला इमारत से फेंकी गई थी युवती, प्रेमी पर मुकदमा!
कौशाम्बी, जून 3 -- युवती के तिमंजिला इमारत से गिरने के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके पिता ने प्रेमी के खिलाफ बेटी को छत से फेंकने का मुकदमा कायम कराया है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सरकारी कॉलोनी है। इसमें रहने वाली 18 वर्षीय युवती 21 मई को कॉलोनी के ही ब्लॉक नंबर 17 में रहने वाले दूसरे वर्ग के युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध था। बहरहाल, युगल के घर से भागने की जानकारी परिवार वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। कुछ ही घंटे बाद परिवारीजन प्रेमी से शादी कराने का वादा करके युवती को घर लेकर चले आए थे। उधर, युवक भी अपने घर आ गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर लाने के बाद परिवार वालों ने शादी कराने से मना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.