कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। फातेह बिलग्राम मिशन द्वारा नगर के मोहल्ला बिरतिया स्थित अय्यूब हाउस आजाद मकतब पाठशाला के पास एक दिवसीय नि:शुल्क तिब्बे यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। हुजूर अनीसुल मशाइख हजरत मौलाना पीर सैय्यद अनस मुस्तफा वास्ती कादरी जैदी बिलग्रामी की सरपरस्ती में आयोजित इस कैंप में बरेली शरीफ के प्रसिद्ध खानदानी तिब्बे यूनानी हकीम अब्दुल हक ने मरीजों का मुआयना किया। हजरत ने पहले ही स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक मरीजों को कैंप में लाने की अपील की थी, जिसके फलस्वरूप भारी संख्या में मरीज पहुंचे। मरीजों को उनकी बीमारियों के अनुसार मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान कैंप इंचार्ज हाफिज फैजान, सानू मंसूरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...