हाजीपुर, मई 21 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र तिब्बत सीमा पुलिस के शहीद का शव के पैतृक गांव आने पर सबकी आंखें भर आईं। पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, अभिनीत सिंह अंजन कुमार सिंह, भाजपा नेता टिंकज कुमार सिंह, संजय सिंह, मदनेश सिंह, रमन सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में जवान और समाज सेवी ने तिरंगे के सलामी दी। शहीद समरजीत अमर रहे के नारे लगाये और शव के साथ उनके पैतृक गांव शीतलपुर चकमैगर पहुंचे ।

शहीद का विवरण मालूम हो कि बिदुपुर के शीतलपुर चकमैगर के स्व. मुन्ना सिंह के पुत्र समरजीत सिंह और टिंकू की आईटीबीपी 69 बटालियन असम में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को गुरुवार की शाम पैतृक गांव लाया गया। शव के पहुंचते कोहराम मच गया। पत्नी अन्नू सिंह का रोते-रोते हाल बेहाल हो गया है। दरवाजे पर सैंकड़ों आंखों से अश्रुधा...