तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 की मौत और 76 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- तिब्बत ((शिजांग) के नागचू शहर के बाचेन काउंटी में आये 7.0 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी है और 76 लोग घायल हुए हैं जबकि 339 मकानों को भी नुकसान पहुंचने की रिपोर्टें है। भूकंप से इस जबरदस्त तबाही के बाद राहत एवं बचाव दलों ने चौबीसों घंटे आपातकालीन खोज, घायलों के इलाज और राहत कार्यों के लिए प्रभावित क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है, जहां राहत सामग्री लगातार पहुंचायी जा रही है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर को बताया कि गुरुवार रात 10:33 बजे बाचेन में आये भूकंप के कारण स्थानीय समय के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 13:00 बजे तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 76 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 339 मकानों को नुकसान पहुंचा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्थानीय अग्निशमन एवं बचाव दल के आठ बचावकर्मियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.