नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- शैलेन्द्र सेमवाल, देहरादून हिमालय ऊपर से जितना शांत दिखाई देता है, जमीन के नीचे उतनी ही तेज हलचल है। भारतीय प्लेट हर साल करीब पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से तिब्बत की ओर बढ़ रही है। यह प्लेट कई जगह मुड़ रही है और टूट भी रही है। इसी हलचल से धरती के भीतर भारी ऊर्जा जमा हो रही है, जिससे हिमालय के कुछ हिस्सों में भूकंपीय खतरा बढ़ता जाएगा। भू-वैज्ञानिकों ने गुरुत्वाकर्षण माप, भूकंप और उपग्रह के आंकड़ों से पता लगाया है कि भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकराते हुए तिब्बत के नीचे करीब 100 किमी की गहराई तक पहुंच रही है। यह प्लेट मुड़ने और टूटने से असमान संरचना बन रही है। सतह पर दिखाई न देने वाली यह प्रक्रिया लंबे समय में चट्टानों पर दबाव बढ़ा सकती है। हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान का यह शोध 'जियोफिजिक्स फ...