नैनीताल, मार्च 12 -- नैनीताल, संवाददाता। क्षेत्रीय तिब्बती महिला संगठन की ओर से गुरुवार को 67वें तिब्बती राष्ट्रीय महिला विद्रोह दिवस के मौके पर तिब्बती बाजार में सामूहिक पूजा और शांति पाठ का आयोजन किया गया। यह सामूहिक पूजा उन सभी तिब्बती शहीदों के याद में की गई, जिन्होंने तिब्बत की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस मौके पर तिब्बती बाजार पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान स्थानीय तिब्बती महिला संगठन के अध्यक्ष केलसांग छुकी, उपाध्यक्ष सोनम छोएडोन, सचिव रिंजिन छोएजोम, तेनजिन ल्हाडोन, तेनजिन छोएडोन, छिरींग यांगज़ोम, कुंगा छौडोन, तिब्बती समुदाय के वरिष्ठ सदस्य पेमा छौफेल, तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष येशी थुप्तेन, तिब्बती संघर्ष समिति के सचिव तेनजिन धोनयोए, तेनजिन छिरींग पेलकी, तेनजिन छोवांग, छिरींग तोपग्याल, तेनजिन लोडॉ, तेनजिन सां...