वाराणसी, फरवरी 19 -- सारनाथ (वाराणसी)। तिब्बतियों का नया वर्ष (लोसर) बुधवार को तथागत की पूजा एवं तिब्बती गीत-संगीत के साथ मनाया गया। इस दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं। तिब्बतियों के 2153वें नववर्ष की शुरुआत बुधवार को हुई। इस मौके पर तिब्बती संस्थान के कुलपति वांगचुक दोरजे नेगी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने दलाई लामा के स्वस्थ्य जीवन एवं सभी की उज्ज्वल भविष्य के लिए तथागत की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान बुद्ध के 12 अवतार का स्तुतिगान किया। संस्थान के छात्रावासों में मेस मैनेजमेंट समिति की तरफ से तिब्बती गाने की धुन पर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर तिब्बती संस्थान चार दिन तक बंद रहेगा। इस मौके पर संस्थान की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा, उपकुलसचिव डॉ. हिमांशु पांडे, सोनम दोरजे, कालजंग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.