वाराणसी, मार्च 10 -- सारनाथ। तिब्बती क्रांति दिवस के 67 वें वर्षगांठ के मौके पर मंगलवार को सारनाथ स्थित प्राचीन तिब्बती मंदिर में तिब्बत की आजादी के लिए तिब्बतियों ने बलिदानियों को श्रदांजलि दी । शाम को तिब्बती संस्थान के छात्र छात्राओं ने परिसर में कैंडल मार्च निकाला। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान से छात्र छात्राओं का समूह सुबह नौ बजे प्राचीन तिब्बती बौद्ध मंदिर पहुंचा। इस दौरान तिब्बत और भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिब्बती राष्ट्र गान व क्रांति गीत गाया। परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु व विश्व कल्याण के लिए भगवान बुद्ध के सामने दीप जला कर प्रार्थना हुई। शाम को केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के छात्र छात्राओं ने परिसर में कैंडिल मार्च निकाल काल चक्र मंडप में दीप जलाकर विश्व शांति की पूजा की। भिक्षु नमदल छूगेल, जमयांग द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.