कटिहार, दिसम्बर 8 -- कटिहार, एक संवाददाता रविवार तड़के तिनसुकिया -डिब्रूगढ़ रेलखंड पर बड़ी लापरवाही सामने आई। लाहौल और चौलखोवा के बीच स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग संख्या 21डीडी पर बिना अनुमति प्रवेश करने की कोशिश में एक बड़ा ट्रेलर ट्रक फंस गया, जिसके कारण पूरी रूट की ट्रेन सेवा करीब साढ़े चार घंटे ठप हो गई। ट्रेलर एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है, जो ऑयल इंडिया लिमिटेड, दुलियाजान के एक कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रही थी और बिना आवश्यक अनुमति के रेल क्रॉसिंग पर घुस गई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि घटना सुबह लगभग 5:30 बजे हुई। ट्रक के फंसते ही रेलवे ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया। राजधानी एक्सप्रेस (12424), तांबरम एक्सप्रेस (15928), लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (15946) समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभा...