पाकुड़, मार्च 19 -- उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार गुरूवार को महेशपुर प्रखंड के विद्यालयों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालयों में प्रत्येक दिन दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन के मेनू से अलग विशेष पकवान बच्चों के बीच परोसे गए। साथ ही विद्यालयों में संबंधित बच्चों का जन्म उत्सव कार्यक्रम भी मनाया गया। जिसमें बच्चों के सिर पर टोपी पहनाकर केक काट कर बच्चे को खिलाते हुए जन्मदिन मनाया गया। तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर गुरूवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिंहा, बीपीओ श्याम ठाकुर, सीआरपी सादेकुल आलम प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्वालपाड़ा पहुंचे। ग्वालपाड़ा विद्यालय पहुंच कर अधिकारियों ने बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया तथा तिथि भोज में भी बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रह...