तिथि भोज पर बच्चों को भोजन संग दी गई चॉकलेट
प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। संड़वा चंद्रिका के प्राथमिक विद्यालय कटाता व रामपुर प्रान और उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर प्रान में तिथि भोज का आयोजन गुरुवार को किया। छात्र-छात्राओं को स्वादिष्ट भोजन कराने के साथ ही चॉकलेट का वितरण भी किया गया। गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने तिथि भोज का आनंद लिया। रामपुर प्रान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह की ओर से आयोजित तिथि भोज में बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। सभी बच्चों को चॉकलेट का वितरण भी किया गया। उन्हें पेंसिल-रबर भी दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर प्रान के प्रधानाध्यापक हरिकेश मिश्र, शिक्षिका माला सिंह, मोहन लाल, नवनीत सिंह, अतुल शुक्ल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.