आरा, मार्च 2 -- आरा, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलडुमरा आरा में तिथि भोज और होली उत्सव का आयोजन किया गया। तिथि भोज का आयोजन प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत स्व. पं. रवींद्र नाथ त्रिपाठी की स्मृति में उनके सुपौत्र ई. अमन अद्वैत और अभिषेक आनंद की ओर से किया गया। तिथि भोज के अवसर पर उपस्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा और सर्व शिक्षा अभियान चंदन प्रभाकर ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यालय में इस तरह का आयोजन बच्चों में पोषण की दृष्टिकोण से तो महत्वपूर्ण है ही शैक्षिक एकरसता को दूर करने की दृष्टिकोण से भी महत्त्वपूर्ण है। इस अवसर पर स्व. पंडित रवींद्र नाथ त्रिपाठी की धर्मपत्नी रामावती देवी ने विद्यालय की रसोइया रानी देवी, कांति देवी और सफाईकर्मी को वस्त्र देकर सम्मानित किया। आयोजन प्रधानाध्यापक मनोज त्रिप...