तिथि भोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उठाया लजीज भोजन
अररिया, मई 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता पलासी प्रखंड के उच्च माध्यमिक -सह-मध्य विद्यालय चंडीपुर में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी पर छात्र-छात्राओं के लिए तिथि भोजन का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद छात्र-छात्राओं को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। एमडीएम डीपीओ रोहित कुमार चैरसिया, ,जिला समन्वयक,मध्याह्न भोजन योजना सरोज कुमार तिवारी आदि ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ पंक्तिबद्ध बैठकर तिथि भोजन खाकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया जिसे छात्र-छात्राएं काफी खुश दिखे। तिथि भोजन में छात्र-छात्राओं को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसे गए। विभागीय निदेशानुसार विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने कला का भी प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- तिथि भोजन में स्कूली छात्र-छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.