बरेली, मई 10 -- पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी नगला में प्रत्येक माह में एक दिन विद्यार्थियों को तिथि भोजन कराया जा रहा है। शनिवार को विद्यार्थियों के लिए तिथि भोजन का आयोजन ग्राम पंचायत वारी नगला के ग्राम प्रधान शिवकुमार पटेल व गांव के धर्मेंद्र पटेल ने बच्चों को स्वादिष्ट व रुचिपूर्ण भोजन के साथ मिष्ठान का वितरण किया। इसे बच्चों ने आनंद के साथ ग्रहण किया। तिथि भोजन की व्यवस्था को एक स्वस्थ परंपरा के रूप में नियमति करते हुए दोनों लोगों का विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। नवनीत यादव, प्रीति शर्मा, आशा राणा, परितोष कुमार पांडेय, रजी हसन, नितिन शर्मा, विद्यालय की रसोइया ऊषा देवी एवं मोहिनी देवी का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.