तिथि खत्म, नहीं हो सकी सबकी फार्मर रजिस्ट्री
बलिया, मई 5 -- बलिया, संवाददाता। शासन की ओर से फार्मर रजिस्ट्री की निर्धारित तिथि खत्म होने के बाद भी जिले के 67 हजार किसानों का पंजीकरण नहीं हो सका है। जनपद में चार लाख 55 हजार किसान हैं। इसके सापेक्ष तीन लाख 88 हजार 400 का पंजीकरण हो सका है, जो लक्ष्य का महज 88 फीसदी है। यह स्थिति तब पहुंची है, जब बीते अप्रैल महीने में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिले की खराब रैंकिंग के बाद विशेष कैंप लगाने तथा कृषि विभाग के साथ ही तहसील, ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों को रोज कम से कम 10 लोगों का फार्मर रजिस्ट्री करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। सोमवार को प्रदेश की जारी रैंकिंग में जिले को छठवां स्थान मिला है, जिसे विभाग उपलब्धि बता रहा है।प्रदेश सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि आधारित योजनाओं का लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.