इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- इटावा, संवाददाता। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर और वन विभाग की ओर से नगर वन में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नेचर वॉक का आयोजन किया गया। इसमें प्रकृति प्रेमियों और विशेषज्ञों ने जंगल के विभिन्न प्रकार के पौधों, तितलियों और जैव विविधता देखी। नेचर वॉक के दौरान सफारी पार्क के बायोलाजिस्ट बीएन सिंह ने तितलियों के महत्व के बारे में बताया कि तितलियां प्रकृति की सुंदरता का प्रतीक होने के साथ-साथ पर्यावरण की सेहत का संकेतक भी होती हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में तितलियों की संख्या अधिक है तो यह उस क्षेत्र के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है। डॉ कमल कुशवाह ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास पौधों का संरक्षण करें और रसायनों का कम उपयोग करें, जिससे तितलियों का प्राकृतिक आवास सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.