तिजोरी चढ़ाते समय करंट की चपेट में आया कारीगर, मौत
इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा, संवाददाता। शहर के मोहल्ला पंसारी टोला में शुक्रवार को घर की पहली मंजिल पर भारी लोहे की तिजोरी चढ़ाते समय आगरा से आए कारीगर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र स्थित जुगनी मंडी बहादुर खां हवेली निवासी 45 वर्षीय डैनी पुत्र अशोक तिजोरी और सेफ बनाने का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने ठेकेदार तिलक राज निवासी आगरा व अन्य साथियों के साथ शहर के पंसारी टोला निवासी आकाश सोनी के घर तिजोरी लगाने के लिए आया था। यह भी पढ़ें- हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, हंगामा घर के नीचे हिस्से में तैयार की गई भारी लोहे की तिजोरी को जंजीर की मदद से बाहर से पहली मंजिल तक चढ़ाया जा रहा था। डैनी के साथी राजू पुत्र राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.