संवाददाता, फरवरी 12 -- यूपी के झांसी में पिछले दिनों सराफा कारोबारी के यहां हुए लाखों रुपये की चोरी से पर्दा उठ गया। दरअसल, ये चोरी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि भीतर के ही शख्स ने ही की थी। दरअसल, नौकर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 69 लाख के जेवर-नगदी उड़ाए थे। पुलिस के अनुसार तिरोजी खुली देख उसकी नियत डोल गई थी। पति-पत्नी ने शॉल में छिपाकर 65 लाख के जेवर और 3.10 नगद ले गई थी। वहीं, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल की बरामदगी की है। ये मामला मोहल्ला महाराजपुरा का है। जहां सराफा कारोबारी अनिल कुमार साहू बीती 3 फरवरी को कहीं गए थे। घर पर करीब 15-16 साल से काम करने वाला मोहल्ला स्कूलपुरा का रहने वाला नौकर सुनील अहिरवार था और ऊपर के कमरे में पत्नी थी। तभी वापस आकर देखा तो तिरोजी से 65 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नग व 310700 रुपये गायब थे। पति-पत्नी ने ...