तिजोरा चौराहे से हाईवे तक की सड़क गड्ढों में तब्दील
इटावा औरैया, मार्च 28 -- क्षेत्र के तिजोरा चौराहे से बीबा मऊ, नगला असरोही, नगला रामजीत होते हुए हाइवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। आगरा जिले की बाह, फतेहाबाद, पिनाहट तहसील और राजस्थान के धौलपुर तक आवागमन के लिए उपयोग होने वाला यह रास्ता अब गड्ढों में तब्दील हो गया है। रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के दौरान स्थिति और भयावह हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाता है और उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक हादसों का शिकार हो रहे हैं, वहीं भारी वाहन गड्ढों में फंसकर खराब हो जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। ग्रामीण रिंकू, दलबीर, रामचरण, शिवकुमार, कामता, प्रभुदयाल, बबलू, आलोक और अश्वनी ने बताया कि यह सड़क वर्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.