नोएडा, मार्च 29 -- ठेली पटरी लगाने वाले 60 लोगों को जगह दी जाएगी, परियोजना विभाग ने सर्वेक्षण का काम पूरा किया ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिगरी में वेंडिंग जोन यानी फुटपाथ बाजार बनाने का काम जल्द शुरू होगा। प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने सर्वेक्षण कर लिया है। मौजूदा समय में ठेली पटरी लगाने वाले 60 लोगों को जगह आवंटित की जाएगी।दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिगरी इलाके में बेतरतीब ढंग से रेहड़ी-पटरी लगती हैं। चारमूर्ति से विजयनगर की जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे लगने वाली रेहड़ी पटरी से अव्यवस्था रहती है। इसके चलते जाम भी लग जाता है। सर्विस रोड के आगे प्राधिकरण की जमीन खाली पड़ी है। उक्त जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतें आती रहती हैं। इसको देखते हुए वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक मौजूदा स...