तिगरी गंगा मेले में टैंट सिटी का होगा निर्माण
अमरोहा, अक्टूबर 3 -- तिगरी गंगा मेले में इस बार भी श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए बेहतर और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। मेला स्थल पर टैंट सिटी बसाई जाएगी, जिसमें स्विस, लग्जरी काॅटेज बनाए जाएंगे। यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं को फूड कोर्ट, टीवी, इंटरनेट, मोबाइल चार्जिंग के साथ इंडियन और इंग्लिश टायलेट की सुविधा भी मिलेगी। टैंट सिटी के लिए अलग-अलग सेक्टर निर्धारित किए जाएंगे। प्रशासन एक से चार दिन तक ठहरने के लिए शुल्क निर्धारित करने की तैयारी में है। यह सुविधा कुंभ की तर्ज पर प्रदान की जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले तिगरी गंगा मेला क्षेत्र को 22 सेक्टर में बांटा जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में चौकी व टावर बनाए जाएंगे। मेला को स्वच्छ, सुरक्षित, भव्य और आकर्षण का केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। 25 अस्थाई घाटों का निर्माण जिला पंचायत द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.