अमरोहा, सितम्बर 17 -- गजरौला। तिगरी गंगा धाम में सोमवार को पितृ अमावस्या की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गंगाघाटों की सफाई के साथ ही दुकानें लगाने की जगह भी चिन्हित की गई है। डीएम ने गंगाघाट का निरीक्षण कर वहां मिट्टी डालकर जगह को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद घाट पर कार्य शुरू कर दिया गया है। 21 सितंबर को पितृ विसर्जन अमावस्या है। बृजघाट व तिगरी धाम गंगा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे। जिसके चलते प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। तिगरी के बाहर स्थित गंगा बांध के निकट अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। वहां से सभी श्रद्धालु पैदल ही गंगाघाट तक जाएंगे। इसके अलावा गंगाघाटों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तिगरीधाम का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.