अमरोहा, मई 18 -- गजरौला, संवाददाता। तिगरी गंगाधाम में श्रद्धालुओं की आस्था के बीच घाटों के किनारे गंदगी पसरी है। घाटों पर जगह-जगह फैली पॉलीथिन, पूजा सामग्री और कूड़े के ढेर स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। हालात यह है कि सफाई व्यवस्था के दावों के बावजूद घाटों के आसपास बदबू और गंदगी के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- कालिकन धाम परिसर में गंदगी का अंबारगंदगी की समस्या गंगा स्नान के लिए रोजाना सैकडों की संख्या में श्रद्धालु तिगरी गंगाधाम पहुंचते हैं, लेकिन घाटों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर कूड़ेदान न होने से लोग कचरा खुले में ही फेंक रहे हैं। वहीं घाटों के किनारे जमा गंदा पानी और सड़ता कूड़ा वातावरण को दूषित कर रहा है। यह भी पढ़ें- कालिकन धाम परिसर में गंदगी का अंबार...