मेरठ, अप्रैल 29 -- गढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान टीम द्वारा व्यापारियों के साथ अभद्रता करने एवं उत्पीड़न को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने आक्रोश जताया। उन्होंने नगरायुक्त एवं अन्य अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। कहा कि संयुक्त व्यापार संघ अतिक्रमण करने वालों की पैरवी नहीं करता, लेकिन अतिक्रमण की आड़ में यदि नगर निगम की टीम व्यापारियों का उत्पीड़न अथवा उनके साथ अभद्रता करेगी तो उसे संयुक्त व्यापार संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। नगरायुक्त ने उन्हें आश्वसत किया कि वह खुद निरीक्षण करेंगे और जहां समस्याएं हैं, वहां समाधान कराएंगे। यह भी पढ़ें- जाम से निजात को व्यापारियों संग की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...