रांची, फरवरी 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर निशाना साधा। साहू ने कहा कि राज्य सरकार के तिकड़म, षड्यंत्र और सत्ता के दुरुपयोग के बाद भी निकाय चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन की हार हुई है। बड़ी संख्या में वार्ड से लेकर नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में हमारे विचार परिवार के कार्यकर्ताओं की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव की घोषणा के साथ ही कहा था कि पार्टी चाहेगी कि राष्ट्रवादी सोच और सेवाभावी कार्यकर्ता निकाय चुनाव में जीत कर आएं। चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि जनता का झुकाव भाजपा की सोच और विचारों के अनुकूल है। आदित्य साहू ने कहा कि सरकार निकाय चुनाव कराना ही नहीं चाहती थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने न्यायालय में निकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.