तिउरी महादलित टोला में चलाया गया जागरूकता अभियान
बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत तिउरी महादलित टोला में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला सलाहकार रोहित कुमार ने बताया कि लोगों को व्यक्तिगत शौचालय के नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पात्र परिवारों को शीघ्र शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, सभी परिवारों से अपील की गई कि घर का प्रत्येक सदस्य शौचालय का नियमित उपयोग करे तथा शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत को अपनाएं। मौके पर प्रभात कुमार सिन्हा व अन्य मौजूद थे। (बिहारशरीफ से कौशलेन्द्र कुमार) यह भी पढ़ें- तिउरी महादलित टोला में चलाया गया जागरूकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.