मुंगेर, मई 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुतुरखाना गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बभनगामा बगीचे में ताड़ के पेड़ से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक नीचे गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुतुरखाना निवासी 36 वर्षीय संतोष चौधरी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से टेंट संचालक की मौतघटना का विवरण ​घटना के संबंध में बताया जाता है कि संतोष चौधरी पेशेवर रूप से ताड़ी उतारने का काम करते थे। रोज की तरह गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे वह बभनगामा स्थित एक बगीचे में ताड़ी उतारने चढ़े थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह सीधे जमीन पर आ गिरे। गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और परिजनों को सूचना दी। जब तक उ...