संतकबीरनगर, मई 10 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बंजरिया में रिस्तेदार के घर शादी समारोह में आए व्यक्ति का ताड़ी की दुकान पर कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोपी ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।तहरीर में उर्मिला देवी पत्नी फूलचन्द निवासिनी बंजरिया ने बताया है कि उसके घर शादी समारोह रिश्तेदार अर्जुन उर्फ बिहारी ग्राम बदोखर थाना महराजगंज (नेपाल) आए हुए थे। 8 मई की शाम 7 बजे के लगभग अर्जुन ग्राम चौरही के बगहिया टोला थाना बखिरा के पास दुकान पर ताड़ी पीने गए थे। तभी वहां ताड़ी पीने के दौरान अमरेश उर्फ बिहारी निवासी चौरही टोला बगहिया से मेरे रिश्तेदार की कहासुनी व विवाद हो गया। आरोपी ने उन्हें लात घूसा व चाकू से मारा पीटा। जिससे गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.