ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत
मऊ, जून 11 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ पारा मोहल्ले में बुधवार की शाम ताड़ी उतारने के दौरान एक वृद्ध की ताड़ के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या आठ पारा निवासी 75 वर्षीय चन्द्रबली राम बुधवार की शाम ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.