उरई, फरवरी 2 -- पड़री। कोंच के पड़री में आयोजित रामलीला महोत्सव में ताड़का वध व पुष्प वाटिका लीला का मंचन हुआ। कार्यक्रम में जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने राक्षसी ताड़का का संहार किया तो पूरा पांडाल जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठा। पुष्प वाटिका प्रसंग में माता सीता और भगवान राम के प्रथम मिलन के दृश्य को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और संवाद अदायगी राम का अभिनय सुनील ठाकुर, लक्ष्मण का अभिनय गोविंद महाराज की दर्शकों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष रामकिशोर पटेल, पुत्तू लाल पटेल, हरिओम पाडे, अयोध्या प्रसाद ननना, रणजीत सिंह,राम लला कुटरा, संजीव निरंजन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.