ताहिर हुसैन तो सताया गया है; अंकित शर्मा के कातिल पर क्या कह रही ओवैसी की पार्टी
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़के दंगे के दौरान बेरहमी से कत्ल कर दिए गए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा के कातिलों को मासूम बताने की होड़ लग गई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कुछ नेताओं के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने अदालत से दोषी करार दिए गए ताहिर हुसैन को उल्टे विक्टिम (सताया गया) बता दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व 'आप' पार्षद को मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ाने वाली एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा का नाम भी घसीटा और कहा कि सिस्टम ने पीड़ित को ही दंगाई साबित कर दिया। अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने फैसला सुनाते हुए ताहिर हुसैन समेत पांच को दोषी करार दिया, जबकि छह आरोपी बरी कर दिए गए। अदालत ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.