रांची, मई 19 -- खूंटी, संवाददाता। उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित सेंट्रल एंड साउथ एशिया सीनियर मेंस रग्बी चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सिल्वर मेडल जीतने वाले खूंटी के खिलाड़ी डेविड मुंडा का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। रांची पहुंचने पर झारखंड के रग्बी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। डेविड मुंडा का खूंटी में भी भव्य स्वागत किया गया। चैंपियनशिप में डेविड मुंडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज़्बेकिस्तान और कजाखस्तान के खिलाफ 10-10 अंक बनाकर कुल 20 अंक अर्जित किए तथा टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया। इस दौरान वह मामूली रूप से चोटिल भी हुए, लेकिन उनके जुझारू खेल और समर्पण की सभी ने सराहना की। रांची एयरपोर्...