ताशकंद में हल्द्वानी के हर्ष वर्धन ने जीता कांस्य
हल्द्वानी, मई 19 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 एवं जूनियर चैंपियनशिप में हल्द्वानी के हर्ष वर्धन सिंह जीना ने कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में एक से 15 मई तक आयोजित हुए।हर्ष वर्धन ने क्वार्टर फाइनल में तुर्किस्तान के खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें कजाकिस्तान के मुक्केबाज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन शानदार खेल के दम पर उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। हर्ष वर्धन के पिता देवेंद्र सिंह जीना सरकारी स्कूल में शिक्षक होने के साथ-साथ बॉक्सिंग कोच भी हैं। परिवार मूल रूप से ज्योलीकोट के सड़ियाताल क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहा है। यह भी पढ़ें- उज्बेकिस्तान में मुरलीपुर के निवेश ने जीता रजत पदक दो भाइय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.